Tempoh: 14m
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में पुलिस एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर रही है। दावा किया गया कि पुलिस से पिट रहा शख्स भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक है। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह गलत निकला। यह वीडियो पांच साल पुराना महाराष्ट्र के जालना का है, जहां अस्पताल में हंगामे के दौरान पुलिस ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता की पिटाई की थी। दूसरे वायरल वीडियो में एक युवक को ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हुए दिखाया गया है और दावा किया गया कि यह आगरा में लूट का शिकार हुआ ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। पड़ताल में सामने आया कि यह दावा भी भ्रामक है। वीडियो में दिख रहा युवक उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला स्थानीय मजदूर है। त्वचा के रंग के कारण भ्रामक दावा फैलाया गया। दोनों ही वायरल वीडियो और उनके साथ किए जा रहे दावे पूरी तरह से फर्जी साबित हुए हैं। #FactCheck #GoodNewsToday #ViralVideo #FakeNews #SocialMedia #FactChecking #ViralTruth #AgraFakeNews #MaharashtraVideo #Baghpat #TruthRevealed #FakeClaims #NewsInvestigation #GNTFactCheck #ViralVideoTruth ...
Hubungi Kami: vidmatestudio@gmail.com|Hak cipta © 2026 Semua hak terpelihara